कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल - Choptapress.com

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल

horoscope
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 02-10-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-

उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय =>  1 सिक्का मिट्टी में गाड़े।

 

 

http://वायरल फीवर की चपेट में आने पर अपनायें ये उपाय

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 1

# आपके लिए उपाय =>  किसी मंदिर में कपूर दान दें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन परेशान होगा। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  पलंग के एक कोने पर हरा धागा बांध दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि करेगी। नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

उपस्थित साधनों में संतुष्ट व तृप्त रहने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु तत्पर रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  अखरोट खाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनो की असन्तुष्टि से मन दुखित होगा। किसी बड़े खच्रे को लेकर परेशान होंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत व्यस्तता से बोझिल होंगे। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  शिवजी को धतूरा या बिल्वपत्र चढ़ाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगी। मांगलिक कार्यों हेतु व्यस्तता   रहेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।   सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।       ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  सफेद रुमाल का उपयोग करें और मोजे भी सफेद ही पहनें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

बहुत सारे अवरोधित कार्यो के हल होने के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठायेंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सम्बन्धों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  हनुमान मंदिर में सिंदूर से 5 स्वस्तिक बनाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। जीविका क्षेत्र में लाभ हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुराने सगे-संबंधियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।     ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  मंदिर में केले चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकटस्थ सम्बन्धों में मधुर संवाद से अपनी छवि को सुन्दर बनायें। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। प्रणय संबंध मधुर होंगे। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  बादाम का तेल को पैर के पंजो पर लगायें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर मिलेगें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आलस्य न करें।   ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  तिल खाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

कुछ नये उच्चस्तरीय लोगों से ए शक्तिवान लोगो से निकटता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार हैं। आय-व्यय में संतुलन बनायें। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  चावल में चंदन मिलाकर पानी में बहा दें।

 

 

 

विक्रम-प्रज्ञान को लेकर बड़ी खबर, चंद्रमा पर ढलने वाली है शाम, लौटेगी ठंडी रातें

 

 

कपास की गुणवत्ता पर ध्यान देना क्यों है जरूरी

 

 

वायरल फीवर की चपेट में आने पर अपनायें ये उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *