किसान मेले में सरसों के बीज के लिए मारामारी - Choptapress.com

किसान मेले में सरसों के बीज के लिए मारामारी

KISAN MELA
Spread the love

हरियाणा की चौपटा अनाज मंडी में किसान मेले में सरसों के बीज के लिए मारामारी

सरसों के इस किस्म के बीज को लेकर लगी किसानों की लंबी लाइन

कृषि विभाग की ओर से चौपटा की अनाज मंडी में वीरवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को निशुल्क सरसों का बीज दिया जाना था।

 

 

http://किसानों के खरीफ -2020 बकाया मुआवजा अन्य मांगों चर्चा

 

जिसको लेकर किसानों की सुबह से अनाज मंडी में भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसके बाद ११ बजे किसानों की भारी भीअड़ हो गई। इससे किसानों के बीच बीज को लेकर मारामारी शुरू हो गई।

इस किस्म का दिया जाना है सरसों का बीज

कृषि विकास अधिकारी शैलेंद्र सहारण ने बताया कि 800 किसानों को आरएस 725 सरसों किस्म का बीज दिया जाना है। एक किसान को एक थैली यानि दो किलो बीज दिया जाना है। इसके लिए किसानों से आधार कार्ड लिए गये। किसान मेले में किसानों की भीड़ ज्यादा हो गई। जिससे बीज बांटने में परेशानी आई।

किसानों को दी गई रबी फसल की जानकारी

कृषि विकास अधिकारी शैलेंद्र सहारण ने बताया कि किसानों को रबी फसल के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसी के साथ किसानों को पराली का प्रबंधन करें। क्योंकि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। इसी के साथ भूमि की उपजाऊ शक्ति कमजोर होती है।

 

 

 

किसानों के खरीफ -2020 बकाया मुआवजा अन्य मांगों चर्चा

 

 

88 साल की आयु में दमदमा का बलविंद्र सिंह 20 किलोमीटर साईकिल चलाते हैं रोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *