फिल्म निर्देशक और निर्माता सतीश कोशिक - Choptapress.com

फिल्म निर्देशक और निर्माता सतीश कोशिक

SATISH KAUSHIK
Spread the love

मिस्टर इंडिया से पहचान मिली फिल्म निर्देशक और निर्माता सतीश कोशिक को

 

साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था

 

सतीश कोशिक अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। जब कोशिक ने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। मगर सतीश को पहचान 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से मिली थी।

 

इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था।

 

 

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बुधवार रात्रि 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। कोशिक 66 साल के थे। वह दिल्ली में होली के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। अचानक मौत को देखते हुए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

 

 

सतीश कोशिक का हरियाणा में हुआ था जन्म

 

सतीश कौशिक का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 13 अप्रैल 1956 को जन्म हुआ था। इसके बाद कोशिक की पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दािखला ले लिया। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की थी। इसके बाद 2 साल की आयु में उनके बेटे का निधन हो गया था।

 

 

नवरात्रि के वक्त मां दुर्गा का सपने में इस रूप में दिखाई देना बहुत है शुभ

 

http://प्रयागराज में 12 वर्ष बाद महाकुंभ

प्रयागराज में 12 वर्ष बाद महाकुंभ

 

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में सुविधा और शिक्षा की जांच करेगी टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *