नारी शक्ति वंदन अधिनियम युगांतरकारी कदम : निताशा - Choptapress.com

नारी शक्ति वंदन अधिनियम युगांतरकारी कदम : निताशा

nitasha rakesh sihag
Spread the love

प्रधानमंत्री ने आधी आबादी को हक देने का काम किया है

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं भारतीय नारी शक्ति मंच की अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री निताशा राकेश सिहाग ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा।

 

यह विधेयक लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी का विस्तार करने का है। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि अगर किसी देश में महिलाएं प्रगति कर रही हैं तो वह समाज और राष्ट्र विकास कर रहा है।

 

सिहाग ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज एक और इतिहास रचा गया है। भारत का महान लोकतंत्र आज सच्चे अर्थों में गौरवभूषित हुआ है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक युगांतरकारी कदम है।

 

उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका हक देने तथा भारतीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत व सहभागी बनाने वाला यह कालजयी निर्णय ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगा।

 

यह एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय से देश और समाज में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस ऐतिहासिक और प्रगतिशील निर्णय के लिए प्रधानमंत्रीजी का मेरे सहित समूची मातृशक्ति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती है, उनका अभिनंदन करती हैं।

 

भारतीय संविधान में महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय लिख दिया। हालांकि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में कई बार पेश हुआ “महिला आरक्षण बिल” बिना आंकड़े पास नहीं हो पाता था।

 

मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के रूप में आरम्भ हुआ मातृशक्ति सशक्तिकरण का यह पवित्र अभियान अमृतकाल में नई गाथा लिखेगा।

 

 

कांडा बंधुओं की नजर सिरसा की 3 विधानसभा सीटों पर

 

 

आप का हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *