वालीबॉल टीम में : बकरियांवाली के मनोज कड़वासरा व नाथूसरी कलां गांव के आयुष कासनियां - Choptapress.com

वालीबॉल टीम में : बकरियांवाली के मनोज कड़वासरा व नाथूसरी कलां गांव के आयुष कासनियां

Spread the love

HARYANA : सिरसा के दो छोरे मनोज कड़वासरा व आयुष कासनिया का भारतीय सीनियर वालीबाल टीम में चयन, चाइना में एवीसी कप खेलने टीम में जाएंगे मनोज व आयुष 

भारतीय वालीबाली टीम में सिरसा जिले के दो खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी चौपटा क्षेत्र के नाथूसरी कलां व बकरियांवाली के हैं।

भारतीय पुरूष वालीबॉल टीम में बकरियांवाली के मनोज कड़वासरा व नाथूसरी कलां गांव के आयुष कासनियां का चयन हुआ है।

चाइना में जाएंगे दोनों खिलाड़ी 

बता दें कि सीनियर भारतीय वालीबॉल टीम मे चयनीत दोनों खिलाड़ी एवीसी कप खेलने चाइना जाएंगे। वालीबॉल कोच मुकेश कुमार ने बताया कि मनोज कुमार व आयुष चाइना में 8 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस कामयाबी पर हरियाणा वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रधान करण सिंह चौटाला व महासचिव सूबे सिंह ने दोनों खिलाडिय़ों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह एक सपने जैसा था जो आज साकार हुआ है।

मनोज रहे चुके हैं हरियाणा टीम के कप्तान 

मनोज कड़वासरा हरियाणा वालीबॉल टीम के कप्तान रहे चुके हैं। वहीं मनोज कुमार व आयुष कासनियां ने नेशनल सीनियर में 2021 व 2022 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसी के साथ फाउंडेरशन कप में दोनों खिलाड़ी वर्ष 2022 में गोल्ड मेडल व 2023 में पांडेचरी के अंदर सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *