सविता पूनियां : फोन कर दी पिता को शुभकामनाएं - Choptapress.com

सविता पूनियां : फोन कर दी पिता को शुभकामनाएं

Spread the love

कप्तान सविता पूनिया: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया नहीं पहुंच पाएगी पिता की सेवानिवृत्ति समारोह में फोन कर सविता पूनियां ने पिता को दी शुभकामनाएं।

भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देने के बाद आज शुक्रवार को रिटायर्ड हो रहे है।

गांव जोधका निवासी महेंद्र सिंह पूनिया ने स्वास्थ्य विभाग ने 34 साल तक अपनी सेवाएं दी है। इस सेवानिवृत्ति समारोह में सविता पूनिया उपस्थित नहीं हो पाएगी।

क्योंकि सविता पूनियां एशियन हॉकी गेम्स 2023 के लिए बैंगलोर में आयोजित कैंप के अंदर अभ्यास कर रही है।

फोन कर पिता को ये कहा

पापा आपने स्वास्थ्य विभाग में 34 साल की सेवाएं देने के बाद रिटायर्ड हो रहे। मुझे आज बहुत खुश्ी मिली है, इस नौकरी की बदौलत आपने हमें बहुत कुछ दिया है। आपने हमारी हर खुशी के लिए बहुत कुछ किया है। आज मैं सेवानिवृति समारोह में तो नहीं आ सकती है। पर मन मेरा हमेशा आपके साथ ही है।
सविता पूनिया, कप्तान भारतीय हॉकी टीम

स्वास्थ्य विभाग में पंजुआना में संभाला कार्यभार

स्वास्थ्य विभाग में महेंद्र सिंह पूनिया ने फार्मासिस्ट के पद पर १३ जून १९८९ में पंजुआना स्वास्थ्य केंद्र में कार्यभार संभाला। इसके कुछ माह के बाद डिंग स्वास्थ्य केंद्र में तबादला हो गया। यहां पर उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। आज स्वास्थ्य केंद्र डिंग से ही रिटायर्ड हो रहे हैं।

मुझे बहुत खुशी है कि मैंने लोगों की सेवाएं लंबे से करता आ रहा हूं। इस नौकरी के दौरान लोगों का बहुत प्यार मिला। इसका हमेशा ऋणी रहूंगा। महेंद्र सिंह पूनियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *