सरिया : सरिया हुआ सस्ता, घर बनना हुआ सस्ता - Choptapress.com

सरिया : सरिया हुआ सस्ता, घर बनना हुआ सस्ता

Spread the love

सरिया : सरिया हुआ सस्ता, घर बनना हुआ सस्ता
जानिए किस रेट तक पहुंचा

आपको बता दे कि अगर आप घर बनाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय काफी सही है। सभी कंस्ट्रक्शन के सामानों की कीमत के गिरावट का इंतजार करते हैं।

अब इंडिया में सरिया की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में मकान बनाने पर खर्च काफी कम हो जाएगा।

हर किसी का सपना होता है कि वह अच्छा आशियाना बनाए।

मगर बढ़ती कीमतों से मकान बनाना महंगा हो गया था। अब मकान या दुकान बनानी है तो आपके लिए खुश खबर है कि अब सरिया के रेट कुछ कम हुए हैं। मकान बनाने सबसे ज्यादा सरिया की जरूरी होती है।

आपको बता दें कि सरिया की कीमतों में कमी आने का मुख्य कारण मानसून को बताया जा रहा है। घर तैयार करने के लिए भले ही  ईंट, सीमेंट जैसे कई सामानों की जरूरत पड़ती है।

इसमें सरिया का भी प्रमुख योगदान था। घर को मजबूत बनाने में इसका बड़ा योगदान है।

पिछले दो माह में सरिया की कीमत में कमी देखने को मिली है। अगर आप अभी सरिया खरीदते हैं तो ये आपके घर बनाने के बजट को कम कर सकता है।

हम यह बताने जा रहे हैं कि वर्ष 2022 में सरिया के रेटों में तेजी देखने को मिली है। उस समय सरिया की कीमत 78,800 रुपये प्रति टन  तक हो गई थी।

अब दिल्ली में सरिया के भाव 49,600 रुपये हो गये हैं। जबकि चेन्नई   में सरिया के रेट  48,500 तक हो गये। यानि इस समय आपको मकान बनाते समय काफी बचत हो सकती है।

 

 

राजस्थान: गोगामेड़ी में स्थित गोगाजी को समर्पित देश का अनूठा मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *