horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन - Choptapress.com

horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

horoscope
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 01-09-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। घर में प्रसन्न्ता रहेगी। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय => गुलाब का फूल अपनी गाड़ी में या अपने पास रखें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। परिजनों के सानिध्य व स्नेह से मन प्रसन्न होगा। आपका महत्वाकांक्षी मन आय के नए साधनों पर केंद्रित रहेगा। नये जिम्मेदारियों के होने से व्यय संभव। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय => पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छींटे।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिवारिक समस्याओं का हल ढूंढ़ने में मन चिन्तित होगा। उच्च स्तरीय संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आपकी बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि होगी। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

भौतिक सुख-साधनों की लालसावश व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक व्ययस्तता से निजी कार्यो के प्रति समयाभाव से मन चिंतित होगा। उच्चस्तरीय संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => दूध में बादाम मिलाकर पीएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि का योग है। घर में खुशहाल माहौल रहेगा। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्य क्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार है, कोई अवराधिक कार्य भी संभव। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंधों में मन केन्द्रित। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर में इत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

बीती बातों का मलाल न रखें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। सगे-संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => मीठा पराठा या कोई तली हुई चीज खुद खाएं या दूसरों को खिलाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

भावनाप्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। रोजगार क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली सफलता का आगाज कर रहा है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनायें। शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए सम्बन्धों को मधुर बनाने की चेष्टा करें। प्रतिभा व आत्मबल महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा। पूर्ववत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ के आसार हैं। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

किसी बड़े खच्रे को लेकर मन परेशान होगा। प्रतिकूल स्थिति में भी घर के वातावरण को सुंदर बनाने की चेष्टा करें। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => सोयाबीन या सरसों के तेल से बनी चीज दूसरों को खिलाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

परिजनों व मित्रों के सान्निध्य से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-पेशे में आ रहे अवरोधित समाप्त होने के आसार हैं। मांगलिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।

 

 

AZAB – GAZAB:-  मिथिलेश भाटी को सचिन को लप्पू-झींगुर कहना पहुंचा सकता जेल

 

INDIA :- कारगिल लड़ाई में देश के सत्यनारायण ने तोप से दागे थे गोले देश सेवा के बाद आज बैंक से 24 साल की सेवा के बाद हुए रिटायर्ड

 

 

 

Business :- लाइफ इंश्योरेंस लेते समय में आप इन बातों का रखें ध्यान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *