WEATHER UPDATE जानिए कहां कहां होगी बरसात
रविवार रात्रि से बदलेगा मौसम
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मानसून की विदाई के बाद दो दिन बाद बरसात की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश गुलाबी हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है।
मौसम में होगा बदलाव, हरियाणा में दो दिन बाद होगी बरसात
इससे सुबह व रात्रि के समय ठंड का असर हो रहा है। हालांकि दिन के समय तेज धूप भी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा प्रदेश में आमतौर पर 8 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
8 अक्टूबर की रात्रि से ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को सभी जिलों में बरसात होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
इसी के साथ मौसम विभाग के आने वाले एक सप्ताह में दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की आशंका व्यक्त की गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
http://आपके स्माइल के इतने है लाभ
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश हरियाणा में रात्रि के वक्त में तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 9 अक्टूबर व 10 अक्टूबर को बीच-बीच में आंशिक बदलाव होने.
और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बरसात की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट
कॉलोनियां को वैध करने की मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने की घोषणा