श्री सालासर धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्घा का सैलाब - Choptapress.com

श्री सालासर धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्घा का सैलाब

Sri salasar mandir sirsa
Spread the love

श्री सालासर धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्घा का सैलाब

दूर-दूर से आए श्रद्घालुओं में बालाजी के दरबार में टेका माथा

 

सिरसा, 28 अक्टूबर। लाखों लोगों की श्रद्घा के केंद्र श्री सालासर धाम मंदिर में शनिवार को शरद पूर्णिमा के मौके पर श्रद्घा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सवेरे से ही श्रद्घालुओं के जत्थे मंदिर की ओर जयकारे लगाते हुए बढ़ते देखे गए। गांवों से अनेक श्रद्घालु पैदल तो अनेक नंगे पांव ही मंदिर में बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचें।

Sri salasar mandir sirsa

श्री सालासर धाम मंदिर में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाता है। मंदिर कमेटी की ओर से धार्मिक कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थी।

 

मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। मंदिर की छटा देखने योग्य थी। मंदिर में प्रवेश करते ही श्रद्घालु मोहित हो उठें। बालाजी महाराज के दर्शन करके श्रद्घालु निहाल हुए।

मंदिर कमेटी की ओर से व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहें। सुबह से मंदिर में कतार लगने का सिलसिला शुरू हुआ, जोकि देर सायं तक चला। मंदिर कमेटी की ओर से लंगर-भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों लोगों ने बालाजी का प्रसाद ग्रहण किया।

ये रहा दिनभर का कार्यक्रम

शरद पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 5 बजे मंगलगान और शहनाई वादन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सवा छह बजे बालाजी की रजतमयी मूर्ति का अनावरण हुआ।

 

मंदिर कमेटी के प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि सवा सात बजे स्वर्णमयी बाबा मोहनदास के दरवाजों का अनावरण, प्रात: 8 बजे स्वर्णमयी हनुमानजी महाराज के दरवाजों का अनावरण तथा साढ़े 8बजे स्वर्णमयी चौकी का अनावरण हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रात: 9 बजे श्री बालाजी महाराज की चरण पादुकाओं का अनावरण, साढ़े 9 बजे बालरूप हनुमान जी के स्वर्णमयी आभूषणों का अर्पण किया गया।  प्रात: 11 बजे रजतमयी बालाजी की मूर्ति का अनावरण किया गया। दोपहर एक बजे रजतमयी श्री हनुमान झांकी का मुहूर्त किया गया।

 

 

 

करवा चौथ पर करें ये उपाय

चंद्रग्रहण पर बंद रहेंगे खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी के मंदिर पट

 

http://करवा चौथ पर करें ये उपाय

सीडीएलयू के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के विद्यार्थीयो ने की इंडस्ट्रियल विजिट

जूनियर भारतीय टीम ने जीता कांस्य पदक