INDIA : आज भी मानसून की भारी बरसात को लेकर कई राज्यों में चेतावनी - Choptapress.com

INDIA : आज भी मानसून की भारी बरसात को लेकर कई राज्यों में चेतावनी

# WEATHER
Spread the love

आज भी मानसून की भारी बरसात को लेकर कई राज्यों में चेतावनी
जानिए हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेश में कहां पर होगी बरसात

मानसून की बरसात अभी भी सक्रिय रूप से अलग अलग क्षेत्रों में हो रही है। आने वाले समय में भी बरसात को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। बता दें कि बिपरजॉय तूफान से गुजरात व राजस्थान में पहले कहर बरपाया।

इसके बाद मानसून की बरसात से देश के अलग अलग हिस्सों में बाढ़ की आई हुई है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।
बरसात का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बरसात का अलर्ट जारी किया है, इनमें प्रदेशों को चेतावनी जारी की गई है, इनमें तेलंगाना से लेकर, महाराष्ट्र, और पूर्वोत्तर के कई क्षेत्र शामिल हैं, वहीं मुंबई के लिए रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है, जबकि महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसी के साथ साथ दूसरे प्रदेशों में भी गरज के साथ बौछारें पडऩे और तेज गति से हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में भी होगी बरसात

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में मोटी बरसात जारी रहने की संभावना है, इसी के साथ साथ पूर्वी भारत में शनिवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, वहीं  उत्तर पश्चिम भारत में 31 जुलाई तक हल्की से मध्यम और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

हरियाणा, एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार तक लगातार बरसात होने की संभावना है

जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई तक तेज बरसात होगी. राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश होगी। मध्य भारत में शनिवार तक हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी शनिवार अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बरसात होने की संभावना है।

 

INDIA : पाकिस्तान में गई अंजू के बारे में उसके पिता ने दिया मीडिया में बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *