30-06-2023 : आपके आने वाले दिन का राशिफल - Choptapress.com

30-06-2023 : आपके आने वाले दिन का राशिफल

#ASTRO
Spread the love

 राशिफल 30-06-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

 

असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं से क्रियाशीलता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 4
# आपके लिए उपाय => पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाइयाँ संभव। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4
# आपके लिए उपाय => सफेद फूल नाली में फेंके।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी के साथ भावनात्मकता बनाये रखें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => कोई खट्टी चीज न खाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

बौद्धिक क्षमता का लाभ उठायेंगे। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। शंकाए छोड़ संबंधों में प्यार बिखेरें। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => नमक के पानी से पैर धोएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
सम्बन्धों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केन्द्रित होगा। मन सुन्दर विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारम्परिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य सम्पादित होगा। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। मन अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => बच्चों पर हाथ न उठाएं और डांटे नहीं ।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => मोगरा, ट्यूलिप या किसी फूल की खुशबू वाला परफ्यूम यूज करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। लक्ष्यहीन मन में नीरसता बेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोध से मन खिन्न। किसी की आलोचना ना करें अन्यथा सम्बन्धो में कटुता की आशंका होगी। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => खाने में सब्जी में से 1 चम्मच में तेल निकाल कर बाहर फेंक दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं की ओर केंद्रित हों। भावनाप्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। घरेलू वातावरण में रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => ऑफिस या घर में पीले फूल की पत्तियों से सजावट करें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => किसी को उधार पैसा देने से बचें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन में कष्ट संभव। नए सम्बन्धों से प्रगति के आसार खुलेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांति की अनुभूति करेगा। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य न करें। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *