ASTRO : कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन - Choptapress.com

ASTRO : कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल

20-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6

# आपके लिए उपाय => मुनक्का खाकर घर से निकलें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी बातें सोच मन परेशान होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

# आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

कुछ नवीन कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। मन चिन्तित होगा। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => माता जी को मेहंदी चढ़ाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

घरेलू मुद्दों को बाहर उपहास का मामला ना बनने दें। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => चाय या दूध पीकर मुंह साफ करें (कुल्ला करें)।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => बिल्वपत्र के पेड़ में जल चढ़ाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। प्रतिभाओं पर भरोसा रखते हुए महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने के लिए केंद्रित हों। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => गणेश जी को लच्छा और हरा कपड़ा चढ़ाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में विलम्ब से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में मक्की का आटा दान दें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

प्रणय संबंध हेतु मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => टमाटर न खाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगा। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अस्वस्थता से मन परेशान होगा। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

बिगड़े हुए संबंधों में फिर से प्रगाढ़ता बनेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => बड़ के पत्तों पर राम लिख कर हनुमान जी को चढ़ाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। आपका मिलनसारिता के कारण सम्बन्धों का विस्तार होगा। कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => विष्णु मंदिर में गेहूं का आटा दान दें।

 

 

 

 

INDIA : डूंगरपुर की दो बच्चों की मां को भगाकर बॉयफ्रेंड ले गया कुवैत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *