ASTRO : कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन - Choptapress.com

ASTRO : कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 23-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन नयी-नयी कल्पनाओं की सैर करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6

# आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में घी का दीपक लगाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। नए सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। प्रणय सम्बन्ध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये गणमान्य लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => किन्नरों को पैसे या हरी चूडिय़ां दें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

भौतिकता के आधार पर असंतोष पैसा हो सकता है। सगे-संबंधियों के प्रति व्यवहार कुशल बनें। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साहित माहौल रहेगा। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => शिव जी के दर्शन करें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => गुलाब का फूल सूंघे।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => अंकुरित मूंग या मूंग की दाल खाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पुराने संबंधों से लाभ की संभावना है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => ऑफिस या घर में फूलों वाला रूम फ्रेशनर यूज करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि सफलता जरूर मिलेगी। पुराने संबंधी से भेंट संभव। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => मंदिर में सिंदूर या कुमकुम दान दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

सत्संगियों की निकटतावश ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय लोगों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। उपहार एवं सम्मान का लाभ मिलेगा। रोजगार क्षेत्र में अनुकूल स्थिति होगी। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

निकट संबंधों से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान का योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों का अनुकूलता का लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => घर से निकलते वक्त पहले उल्टा पैर बाहर निकालें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यस्ततम दिनचर्या से शुरुआत होगी। लेनदारों से मन परेशान होगा। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => पीला फूल सूंघकर अपनी दाई ओर फेंक दें।

 

 

 

 

 

BREAKING NEWS : नही रहे मशहूर सिंगर राजू पंजाबी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *