ASTRO : कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन - Choptapress.com

ASTRO : कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 19-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

कुछ कठिनाईयां से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा। जीवनसाथी का स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6

# आपके लिए उपाय => लाल कपड़े में सौंफ बांधकर बेडरूम में रखें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय => चावल में घी-शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन नयी-नयी कल्पनाओं की सैर करेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने का योग है। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => गणेश मंदिर में मिठाई चढ़ाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

कुछ अनावश्यक व्यय से मन चिंतित होगा। आपका मन असंतुलित रहेगा। आवेश में किये गये निर्णय से हानि संभव। परिवार में किसी की अस्वस्था मन को परेशान करेगी। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रखें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारम्परिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केन्द्रित होगा। जीवनसाथी से भावनात्मक स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => दलिया खाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाये। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => दक्षिण दिशा में पान पर घी का दीपक रख कर लगाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केन्द्रित होगा। शिक्षा के दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनेगी। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर में रुई, घी और मिश्री दान दें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => लाल कपड़े में गेहूं और अलग से सिंदूर रख कर हनुमान मंदिर में दान करें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक बनेगा। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थ्यता से परेशान होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => मंदिर में घंटी, दीपक या भगवान की कोई तस्वीर दान दें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकतीं है। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार में अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => किसी की बुराई न करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यो द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => मुनक्का दाख और चने की दाल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।

 

 

 

 

HARYANA : पानी की टंकी से 2 ग्रामीणों को नीचे उतराने के लिए पहुंचे आला अधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *