मकर :- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। - Choptapress.com

मकर :- योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल: 03-Aug-23

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

मन पर नियंत्रण रख अपने कर्त्तव्यों के प्रति सतर्क हों। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4

# आपके लिए उपाय => 1 रोटी बिना घी की खाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

# आपके लिए उपाय => किसी मित्र को मीठा खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

भावुकता ब्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। समय का पूर्ण उपयोग करें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => छोटे बच्चे को चॉकलेट खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

रोजगार के क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा। आय-व्यय में संतुलन से मन प्रयत्नशील होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => किसी गरीब कन्या को चॉकलेट खिलाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => अंकुरित गेहूं खाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

नये कार्यों की तलाश जारी रहेगी। अपने स्वास्थ्य व परिवार को लेकर मन परेशान होगा। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं को सुधराने का प्रयास करें। नई आशंकाएं मन को परेशान करेंगी। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => मूंग की दाल या सब्जी में साबुत मूंग खाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

आपकी सारी समस्याएं खुद-व-खुद सुलझ जाएंगी। जरूरत है धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करने की। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण कष्ट संभव। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => किसी को बंगाली मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाव वश प्रतिभाओं के उजागर में सक्षम होंगे। किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य सम्बन्धी चिन्तायें थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ के नीचे मिठाई रखें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। निकटस्थ सम्बन्धों में मधुर संवाद से अपनी छवि को सुन्दर बनायें। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। प्रणय संबंध मधुर होंगे। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => दाहिने पैर के अंगूठे के नाखून पर खोपरे का तेल लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

निकटस्थ सम्बन्धों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाएं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है। समान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़सकती हैं। पारिवारिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

 

 

 

AJAB GAJAB : कोई सोने से रोके तो दर्ज करावा सकते हैं मुकदमा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *