मिथुन:- अच्छे कार्य द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। - Choptapress.com

मिथुन:- अच्छे कार्य द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल: 13-07-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
थोड़ा स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहें। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्त्तव्यनिष्ठ बनें। संबंधों के अनुकूल मर्यादा का पालन करें। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6
# आपके लिए उपाय => 5 लोंग लाल कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रहवश निकट संबंधों के प्रति मन में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1
# आपके लिए उपाय => मिट्टी के बर्तन के पानी से मुंह धोएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
अच्छे कार्य द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। इष्टदेव की आराधना करके कोई भी नया कार्य शुरू करें। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => हरी सब्जियों का सूप पिएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
अपनी व्यवहारकुशलता से नये सम्बन्ध बनाने में सक्षम होंगे। रोजगार के क्षेत्र में लाभ उठायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही न बरतें। मन को अच्छे कार्यो में केन्द्रित कर समय का सदुपयोग करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => दूध पीकर पानी पिएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
बिगड़े संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने का प्रयास न करें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => आंकड़े का फूल साथ रखें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। परिश्रम से लाभ के योग हैं। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => 2 तुलसी पत्र पानी से निगले।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
संबंधियों के बीच भावनात्मक संतुलन हेतु सभी स्थिति पर निष्पक्ष भाव से विचार करें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान रहेंगे। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में मक्की का आटा दान दें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार हैं। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से मधुरता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
अपने भविष्य को सुनियोजित दिशा दें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होगी। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने के लिए केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण दायित्व मन पर दबाव बनाएंगे। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे किंतु आवेश में कोई निर्णय न लें। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => तिल खा कर घर से निकलें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
सगे-संबंधियों की छोटी छोटी बातें मन को दुखित कर सकती हैं। काफी दिनों से दाम्पत्य एवं पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव में कमी आएगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में चमेली का तेल या मीठा तेल दान दें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ के नीचे पीली मिठाई पर पीला फूल रखें और घी का दीपक भी लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *