मिथुन:- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। - Choptapress.com

मिथुन:- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल: 17-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगें। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5

# आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। नकारात्मक चिन्ता को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पत्नी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय => गाय को आटा खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता का भरपूर लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => कटी सब्जी का बचा हुआ गाय को खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

मन सुंदर विचारों से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कार्य की ओर मन केंद्रित होगा। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => अंजीर खाएं या पिता समान बड़े व्यक्ति को खिलाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं से क्रियाशीलता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

पुरानी घटनाओं से मन ओतप्रोत होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => ऑफिस या घर में फूलों वाला रूम फ्रेशनर यूज करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

सबकुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => खाने में सब्जी में से 1 चम्मच में तेल निकाल कर बाहर फेंक दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतें। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => तंबाकू और पान मसाला न खाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

अपने खुशमिजाजी व बुद्धिमत्ता से सभी स्थितियों का सामना सहजता के साथ करेंगे। व्यावसायिक यात्रा का समुचित लाभ प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

कार्यों में आ रही बाधा से मन अवसादग्रस्त होगा। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। घरेलू दयित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => पानी में तिल मिलाकर नहाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठायेंगे। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्य क्षेत्र के अवरोध समाप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर के दरवाजे पर हल्दी और चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

 

 

प्रबल रिवॉल्वर: 700 ग्राम के प्रबल रिवॉल्वर की 18 अगस्त को लांचिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *