horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन - Choptapress.com

horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

horoscope
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 29-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

सामान्य दिनचर्या के साथ उत्साहीनता की अनुभूति करेंगे। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। किसी सगे-संबंधी अथवा कुछ की अस्वस्थ्यता से परेशान होंगे। जीवनसाथी से मधुरता बनाये रखें। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय => कुमकुम का तिलक लगाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

नई योजनाओं को अंजाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ सक्रिय होंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। प्रणय संबंध मधुर होंगे। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4

# आपके लिए उपाय => चावल में शक्कर डाल कर खाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं का आंकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

पुरानी समस्याओं के समाधान से राहत की अनुभूति होगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => नहाने के पानी में बूंद गुलाब जल डालकर नहाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

किसी संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंधों में कटुता पैदा हो सकती है। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => 1 रोटी बिना घी की खाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ाएगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => पूर्व या उत्तर दिशा की ओर पैर कर के न बैठें न सोएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। आलस्य कतई न करें ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => कॉस्मेटिक चीजों पर पैसा खर्च न करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेगे। कानूनी मामलों में कठिनाईयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। शासन-सत्ता के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => सुबह उठकर बिना बोले कांटेदार पौधे में तांबे के लोटे से पानी डालें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

नई योजनाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी के भावनात्मक सहयोग से महत्पूर्ण सफलताएं प्राप्त होंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => पपीता खाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => तेल और काला नमक मिलाकर घर के बाहर रखें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगाएं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने पर अभिमानी न बनें। वाकपटुता से नवीन सम्बन्धों प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => कृष्ण भगवान या गणेश जी की मूर्ति पर केसर और हल्दी लगाएं।

 

 

 

 

EDUCATION HARYANA :- सीडीएलयू में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

 

SIRSA:- फिर से टूटी शेरांवाली नहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *