कैसा रहेगा आपका दिन, 16 june 2023 का राशिफल - Choptapress.com

कैसा रहेगा आपका दिन, 16 june 2023 का राशिफल

Spread the love

कैसा रहेगा आपका दिन, 16 june 2023 का राशिफल
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
# आपके लिए उपाय => लाल कपड़े में सौंफ बांधकर बेडरूम में रखें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
भावुक मन संबंधियों के बीच छोटी-छोटी बातों पर दुखी हो सकता है। काफी दिनों से दाम्पत्य या पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव में सुधार होने के आसार हैं। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1
# आपके लिए उपाय => चावल बनाकर घी और शक्कर मिलाएं और 1 कटोरी मंदिर में चढ़ाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावनाओं से उद्वेलित मन गलतियां कर सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => पानी में हरा रंग मिलाकर घर या ऑफिस के बाहर फेंक दें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने के आसार बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी के सहयोग से समस्याओं का हल करने में सक्षम होंगे। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => देर रात तक न जागें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
प्रयासरत् क्षेत्र में असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। किसी संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी बहुप्रतीक्षित मामले में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। किसी अप्रिय घटना के समाचार से मन दु:खी होगा। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => हरे कपड़े पर केवड़े का इत्र लगा कर गणेश जी को चढ़ाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी कतई न करें। ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक संबंधों के बीच कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। शासन -सत्ता में पकड़ मजबूत होने के साथ-साथ आय के नए भी साधन सुलभ होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से लाभांवित होंगे। आय में वृद्धि होगी। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => मसूर की दाल और पताशे दान दें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। विभागीय परिवर्तन से दिक्कतें संभव हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => चाय न पीएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
संबंधों में पद व मर्यादा का ख्याल रखें। रोजगार क्षेत्र क्षमता का पूर्ण लाभ मिलेगा। मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
किसी पुराने संबंध में निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => बाल और नाखून न कटवाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता कीदिशा में लापरवाही हितकर नहीं है। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा। आय-व्यय में संतुलन बनायें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => कृष्ण भगवान या गणेश जी की मूर्ति पर केसर और हल्दी लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *