धनु:- भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। - Choptapress.com

धनु:- भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल: 11-07-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। समाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी संबंधी से लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय => हनुमान जी के दर्शन करें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
मन नयी आकांक्षाओं से प्रभावित रहेगा। नई रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। नये दायित्व मन पर सार्थकता हेतु दबाव बनायेंगे। भौतिक आकांक्षाओं को नियंत्रित कर परंपरा का पालन करें। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8
# आपके लिए उपाय => चावल में घी-शक्कर मिलाकर गाय को खिलाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता में बचकाना स्वभाव एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => पेन या बहीखाते पर मौली बांधे।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
घर में कोई सुखद आसार प्रसन्नता लाएंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => कुछ भी खाने-पीने के बाद थोड़ा पानी जरूर पिएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है। घरेलू कार्यों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => झूठ न बोलें, अगर मजबूरी में बोलना पड़े तो गणेश में मंदिर में नारियल दान दें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अस्वस्थता से मन परेशान होगा। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => कॉस्मेटिक चीजों पर पैसा खर्च न करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
पिता के सहयोग से मुश्किल दिनों में राहत मिलेगी। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों में कटुता लाएगा। आकस्मिक कुछ नई आशंकाओं से प्रभावित मन गलत निर्णय ले सकता है। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => पानी में थोड़ी सी तंबाकू मिला कर कांटेदार पेड़-पौधे में डाल दें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
कुछ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभ होगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => रोटी पर नमक और सरसों का तेल लगाकर कौवों को खिलाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
आपकी स्थितियों में सुधार व मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी मनोबल के अभाववश लाभ से वंचित होंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ खराब बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में चंदन और पीला कपड़ा दान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *