HARYANA:- कांग्रेस नेता पाला सिंह केसुपरा का निधन - Choptapress.com

HARYANA:- कांग्रेस नेता पाला सिंह केसुपरा का निधन

pala singh kesupura
Spread the love

दड़बा हलका से चुनाव लडऩे वाले कांग्रेस नेता पाला सिंह केसुपरा का निधन
गांव केसपुरा में सरपंच भी रहे पाला सिंह कंबोज, अलग से बनाई अपनी पहचान

हरियाणा के सिरसा जिले में गांव केसपुरा निवासी पूर्व सरपंच पाला सिंह कंबोज का निधन हो गया। दिल्ली में अस्पताल के अंदर उनका उपचार चल रहा था। इसी दौरान अचानक उनका निधन हो गया। उनका मंगलवार सुबह ११ बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन का समाचार सूनते ही लोगों ने गहरा दुख व्यक्तकिया।

गांव में रहे सरपंच

पाला सिंह कंबोज गांव में करीब 20 साल पहले सरपंच रहे चुके हैं। इसी के साथ साथ उन्होंने वर्ष 2000 में दड़बा कलां हल्का से आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुना लड़ा। इस चुनाव के दौरान वह काफी चर्चा में रहे। इसके बाद कुछ समय कुलदीप बिश्रोई की बनाई गई हजका पार्टी में शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। पाला सिंह कंबोज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक थे। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

पूर्व सरपंच पाला सिंह धार्मिक, सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढक़र भाग लेते थे। उनके निधन से गांव में ही नहीं सिरसा में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

 

 

horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *