HARYANA :- रोडवेज बसों में रक्षा बंधन को लेकर महिलाओं से नहीं लिया जा रहा है किराया - Choptapress.com

HARYANA :- रोडवेज बसों में रक्षा बंधन को लेकर महिलाओं से नहीं लिया जा रहा है किराया

Teacher
Spread the love

रोडवेज बसों में रक्षा बंधन को लेकर महिलाओं से नहीं लिया जा रहा है किराया
सिरसा के शाह सतनाम सिंह बायज स्कूल मेेंं छात्राओं ने पेड़ों को बांधी राखी

भाई बहन के पवित्र पर्व को लेकर महिलाएं हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की हुई है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का मनोहर तोहफा दिया है। बसों में यात्रा की सुविधा मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई। बसों में महिलाओं को 30 अगस्त, 2023 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक फ्री यात्रा की सुविधा रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।

अपने 15 साल तक के बच्चों को मिलेगी फ्री सुविधा

Student
Student

हरियाणा रोडवेज की बसों में इस वर्ष भी फ्री यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है। जिससे ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांध सकें। हरियाणा के सिरसा जिले के उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जनहित में पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनिया वाली में राखी  प्रतियोगिता का आयोजन

गांव अरनियांवाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 60 बच्चों ने भाग लिया। इसमें जूनियर विंग में दृष्टि प्रथम स्थान  पर रही, दीक्षा सहारण द्वितीय स्थान पर  व कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग में कामना सहारण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुनीला गंडास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और वैष्णवी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन संजू वर्मा के द्वारा किया गया।  डाक्टर मंजू नेहरा ने सभी विजेता प्रतियोगियों को सम्मानित किया।

 

horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

HARYANA :-  बारिश के अभाव में ग्वार की फसल को बचाने के लिए किसान करें सिंचाई

 

INDIA :- इस बार गोगामेडी में मेला 30 अगस्त से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *