horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन - Choptapress.com

horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

horoscope
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 09-09-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

भावनाओं एवं कल्पनाओं से आपका मन प्रभावित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में अवरोध से मन में शंकाओं का जन्म संभव। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मस्त-मौला मन व्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर जरूरी कार्यो के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6

# आपके लिए उपाय => बंगाली मिठाई खाएं और दूसरों को खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेकपूर्वक लें। अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न मानें। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => 1 रोटी बिना घी की खाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

सगे-संबंधियों के मध्य छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => किसी गरीब कन्या को चॉकलेट खिलाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यो में हाथ डालेंगे। विरोधियों की सक्रियता अपेक्षित है। अत: सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => किन्नरों को पान खिलाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन एकाकी की अनुभूति करेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का समय है। विपरीतलिंगी के प्रति आकषर्ण से समाजिक मान-मर्यादा को हानि पहुंच सकती है। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => कोई सुगंधित वस्तु दिनभर अपने पास रखें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

मन कुछ उदास रहेगा। हड़बडी व बेचैनी से महत्वपूर्ण योजनाओं में असन्तुन का शिकार होंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => गुलकंद खाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में मन केन्द्रित होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन में अभाव पैदा करेगी। अपनी वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से नवीन सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। आलस्य का त्याग करें। आवेश में लिए गए निर्णय से पश्चाताप संभव। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => अपनी उम्र से बड़े व्यक्ति को दही बड़े खिलाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है अत: खराब प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनायें। शिक्षा प्रतियोगिता अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => बेसन के लड्डू बांटें।

 

 

HARYANA:- सोने की शुद्धता से कोई समझौता नहीं, अनिवार्य हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ाने का फैसला

 

 

CAREER:- आईआईटी तिरुपति में नॉन टीचिंग पदों के लिए निकली है भर्ती, 22 सितंबर से करें आवेदन डिप्टी लाइब्रेरियन, डिप्टी रजिस्ट्रार, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर हिंदी असिस्टेंट सहित निकली है अनेक पदों के लिए भर्ती

 

 

HARYANA JJP:- ऐलनाबाद में जेजेपी के हर घर झंडा अभियान से लोगों में उत्साह, अनिल कासनिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *