CHANDERYAN -3 : पहुंच चुका है चांद के द्वार - Choptapress.com

CHANDERYAN -3 : पहुंच चुका है चांद के द्वार

CHANDERYAN - 3
Spread the love

चंद्रयान 3 चांद के द्वार पर पहुंच चुका है। पूरी दुनिया की नजर हमारे chandrayaan 3 पर टकी हुई है। चंद्रयान 3 की जैसे ही चंद्रमा पर लौंडिंग होगी। इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहानिसबर्ग से देशवासियों को संदेश देंगे। इस मिशन को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है।

उत्तर प्रदेश में शाम के समय में स्कूलों में इसके सीधे प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई है।

 

चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह से 30 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगा रहा है। आज का दिन इंडिया के लिए बहुत ही खास होने जा रहा है। चंद्रयान की लौंडिंग को लेकर धीरे धीरे इस दूरी को कम करते हुए चंद्रमा के बेहद करीब लाया जाएगा।

शाम करीब 5 बजकर 47 मिनट से जब लैंडिंग की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में होगी तो इसकी स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड कर दी जाएगी

 

आपको बता दें कि 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लांच किया गया था। करीब 37 दिन बाद विक्रम लैंडर की लैंडिंग होनी है, विक्रम लैंडर के लैंडिंग की प्रक्रिया शाम करीब पांच बजकर 47 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर चार मिनट पर पूरी होगी। आपको बता देंं कि करीब 15 मिनट का यह समय इसरो की धडक़नों को बढ़ाने वाला है।

 

विक्रम लैंडर जब चंद्रमा के बेहद करीब होगा उस वक्त विक्रम की रफ्तार 1.68 मीटर प्रति सेकेंड होगी, इसरो के अनुसार चंद्रयान-2 मिशन में जो गड़बडय़िां थीं उन्हें सुधार कर इस मिशन को आगे बढ़ाया गया है।

चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के करीब 4 घंटे के बाद विक्रम लैंडर के पेट से प्रज्ञान रोवर निकलेगा और चांद की सतह का परीक्षण करना शुरू कर देगा। इन सबके बीच प्रज्ञान रोवर ना सिर्फ इसरो के लोगो और तिरंगे को उकेरगा बल्कि अशोक स्तंभ की आकृति भी बनाएगा।

 

 

 

ASTRO : कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *