INDIA :- अब हर 23 अगस्त को मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे - Choptapress.com

INDIA :- अब हर 23 अगस्त को मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे

CHANDERYAN-3
Spread the love

RAI SINGH KLAWAT, CHOPTA PRESS

अब हर 23 अगस्त को मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे, प्रधानमंत्री ने कर दी ये तीन बड़ी घोषणा
जिस पॉइंट पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा उस पॉइंट को जाना जाएगा इस नाम से

चंद्रयान 3 की सफलता से पूरा देश खुशियां मना रहा है। चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरने की खुशी में वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह के समय बेंगलुरु स्थित इसरो कमांड सेंटर पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री वैज्ञानिकों से रूबरू होने के साथ संबोधित किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कर डाली  3 बड़ी घोषणा

PM MODI
PM MODI

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान 3 बड़ी घोषणा भी कर डाली। प्रधानमंत्री  ने कहा कि चंद्रमा पर जिस पॉइंट पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है। उस पॉइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा।

इसी के साथ पीएम ने एक अन्य घोषणा करते हुए कहा कि 2019 में चंद्रयान-2 ने चंद्रमा पर जहां पदचिन्ह छोड़े थे उसे अब से तिरंगा  के नाम से जाना जाएगा। इसी के साथ साथ तृतीय मोटा ऐलान करते समय प्रधानमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 मून पर उतरा, अब से इस दिन को पूरा हिंदुस्तान नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाएगा।

 

 

CHANDERYAN:- चांद पर चंद्रयान के पहुंचने की खुशी में इसरो के वैज्ञानिकों को 1 करोड़ रुपये देंगे एनआरआई

आपको ये भी बता दें कि तिरंगा पॉइंट का नामकरण प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चांद पर जिस स्थान पर चंद्रयान-2 अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब तिरंगा कहलाएगा। यह तिरंगा पॉइंट इंडिया की हर कोशिश की प्रेरणा बनेगा।

यह तिरंगा पॉइंट हमें शिक्षा देगा कि कोई भी विफलता अंतिम नहीं होती है। प्रधानमंत्री कहा कि इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी लेकिन हमने प्रण लिया था कि जब चंद्रयान-3 चांद पर लैंड होगा। इसके बाद ही चंद्रयान-2 के पदचिन्ह वाली जगह का नामकरण किया जाएगा।

 

HARYANA : आईआईटी धनबाद में पढ़ाएगी लुदेसर की बेटी डा. नीरू बाला

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस दिन चंद्रयान-3 चांद पर लैंड किया उस दिन यानी 23 अगस्त को अब से देश प्रति वर्ष नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाएगा, इससे सारा देश इससे प्रेरणा लेगा।

स्पेस सेक्टर की एक बहुत बड़ी ताकत है वो है ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ गवर्नेंस,  आज देश के हर पहलू को गर्वनेंस से जोडऩे के लिए बहुत बड़ा काम हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *