ISRO: सूर्य के समीप जाकर आदित्य एल 1 कैसे झेलेगा प्रचंड तप - Choptapress.com

ISRO: सूर्य के समीप जाकर आदित्य एल 1  कैसे झेलेगा प्रचंड तप

Aditya L-1
Spread the love

सूर्य के समीप जाकर आदित्य एल 1  कैसे झेलेगा प्रचंड तप, हम तो 1 मिनट भी गर्मी में नहीं टिक पाते
 सूरज की सतह से थोड़ा ऊपर जानिए कितना है तापमान

गर्मी के मौसम में बाहर निकला मुश्किल हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। आज को बताएंगे कि सूर्य पर कितनी गर्मी है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के लिए शनिवार यानि आज का दिन बहुत ही अहम है। इसरो अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य एल वन को लॉन्च करेगा।

इसरो अपने प्रथम सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 को लॉन्च करने को लेकर सारी तरह की तैयारी कर ली है। इस मिशन को आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

आदित्य मिशन को 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर धरती और सूर्य के बीच एल वन पॉइंट पर पहुंचाया जाना है। एल वन पॉइंट तक न केवल पहुंचना मुश्किल है बल्कि वहां बने रहना भी मुश्किल है।

सूर्य के करीब हेलो ऑर्बिट में आदित्य-एल 1 को स्थापित करने में 100 से 120 दिन का समय लगेगा, इसरो के लिए यह मिशन ना सिर्फ बहुत अहम है बल्कि काफी चुनौती भरा भी है।

क्योंकि गर्मी में धूप के अंदर एक मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में  आदित्य-एल वन सूर्य के इतना पास जाकर कैसे बचा रहेगा।

जानिए सूर्य पर कितना है तापमान?

सूर्य की सतह से थोड़ा ऊपर का तापमान करीब 5 हजार 500 डिग्री सेल्सियस रहता है। उसके केंद्र का अधिकतम तापमान 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में किसी यान का वहां जाना संभव नहीं है।

पृथ्वी पर इंसानों की बनाई ऐसी कोई भी वस्तु नहीं है, जो सूरज की इतनी गर्मी बर्दाश्त कर सके। ऐसे में प्रश्र उठता है कि जब सूर्य इतना गर्म है तो आदित्य एल-1 वहां कैसे जाएगा।

 

 

CHANDERYAN-3:- चांद के बाद अब सूरज को नमस्कार करने निकला आदित्य L-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *