मानसून को लेकर बड़ी अपडेट - Choptapress.com

मानसून को लेकर बड़ी अपडेट

# WEATHER
Spread the love

मानसून की बारिश : मानसून की आने वाले 24 घंटे में कई राज्यों में होगी भारी बारिश

मानसून को लेकर आज आपको बड़ी अपडेट दे रहे हैं। मानसून अब तेजी से सक्रिय हो चुका है। आने वाले 24 घंटे में कई राज्यों के अंदर बरसात होगी।

वहीं आने वाले समय में मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई प्रदेशों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। आइएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग ) के मौसम वैज्ञानिकों ने बतायाा कि उत्तर पश्चिमी खाड़ी से उत्पन्न निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा है।

अब यह उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग की ओर बढ़ गया है। इसी के साथ दक्षिण गुजरात,कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश यानी 20 सेमी से भी अधिक बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पडऩे की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।
मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले समय में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बरसात की भी भविष्यवाणी की है।

यह बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के कारण पूर्वी और पूर्वोत्तर इंडिया में भी आने वाले चार पांच दिनों में भारी बरसात की उम्मीद जताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड में भी भारी वर्षा का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *