नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी, कुम्भ - Choptapress.com

नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी, कुम्भ

horoscope
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 18-09-2023

choptapress.com

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-

जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से घबराने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति में बिलम्ब से मन चिन्तित होगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कटुता के आसार हैं। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय =>  अपनी जीभ पर थोड़ा सा शहद लगाएं।

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

कुछ नये शक्तिवान लोगों से निकटता बढ़ेगी।  पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीविका में प्रगति के आसार हैं। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।     ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय =>  गंदे कपड़े न पहनें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

अपनी किसी भौतिक लालसा की पूर्ति में व्यय संभव। व्यावसायिक क्षेत्र में आय के साधन सुलभ होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। प्रणय संबंधों में मधुरता बनेगी। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  गाय को हरा खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। वाकपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रियता हासिल करेंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर मन केंद्रित होगा। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  फालतू पानी न बहाएं। पीने के लिए गिलास में उतना ही पानी लें जितनी जरूरत हो।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिये प्रेरित करेंगी। आकस्मिक किसी यात्रा की योजना बनेगी। कुछ सुंदर भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी किंतु  अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  अनार खाएं या जूस पीएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल रहेंगे। नई दिशा में सक्रिय होने के आसार हैं। फिजूलखर्ची न करें। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  तुलसी पत्र खा कर घर से निकलें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। आलस्य कतई न करें।   ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  पेट पर 1 बूंद देशी घी लगाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

घरेलू मुद्दों को बाहर उपहास का मामला न बनने दें। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा। नई घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।  ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

जीवन में आ रही कठिनाइयों से न डरें बल्कि उनका डटकर सामना करें। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बनें। निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):

किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घर का माहौल उत्साहित रहेगा। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं की ओर केंद्रित होंगे।   ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  गाड़ी को धुलवाएं और ऑयलिंग करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग है।      ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  घर के या आसपास के किसी बच्चे को 1 सिक्का देकर घर से निकलें।

 

ASIA CUP फाइनल में भारत व श्रीलंका होगी जंग

 

नाबार्ड नें मांगे विभिन्न पदों के लिये आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *