तुला :- मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी - Choptapress.com

तुला :- मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:  31-Jul-23

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने की चिंता सतायेगी. सगे-संबंधों में भावनात्मकता बढ़ेगी. पारिवारिक अथवा निजी जरूरतों में व्यय का योग है. जीवनसाथी का सहयोग व स्नेह मिलेगा. रोजगार में लाभ होगा. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1

# आपके लिए उपाय => बरगद के पेड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

मन नयी आकांक्षाओं से प्रभावित रहेगा. नई रुचि नये व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी. नये दायित्व मन पर सार्थकता हेतु दबाव बनायेंगे. भौतिक आकांक्षाओं को नियंत्रित कर परंपरा का पालन करें. ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8

# आपके लिए उपाय => चावल में शक्कर डाल कर खाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें. क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी. मन अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होगा. कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी. आलस्य न करें. ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => कृष्ण या विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. पुरानी घटनाओं से मन में अशान्ति होगी. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. किसी बात को लेकर परिजन दुखी होंगे. अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण करें. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => पानी खरीदकर किसी गरीब को दें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

कुछ नये उच्चस्तरीय लोगों से,  शक्तिवान लोगो से निकटता बढ़ेगी. पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे. जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार हैं. आय-व्यय में संतुलन बनायें. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => पिता या अधिकारियों की बात मान लें, बहस न करें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी. पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव. प्रणय संबंध मधुर बनेंगे. रोजगार में व्यस्तता रहेगी. ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी. किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा. पारिवारिक वातावरण सुखद होगा. महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी. ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => नींबू पानी पिएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा. ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है. अत: अनावश्यक कार्यं में समय जाया न करते हुए मिल रहे अवसरों का पूर्ण लाभ उठायें. आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा. ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला चढ़ाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी. मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनें. व्यावसायिक क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी. विद्यार्थी के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभकर सिद्ध होगी. आलस्य को त्यागें. ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => अपनी प्लानिंग में बदलाव न करें। कोई नया काम आज शुरू न करें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

बचकाना स्वभाव महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा. नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें. पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव. शिक्षा-प्रतियोगिता में ग्रह अनुकूल होंगे. ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => पैर के पंजे में थोड़ा तेल लगा लें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी. कार्य क्षेत्र में सम्बन्धों का भरपूर लाभ मिलेगा. नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धी के आसार बनेंगे. पुराने संबंधों से लाभ संभव. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => ऑवला तेल सिर में लगाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांति की अनुभूति करेगा. कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें. महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य न करें. प्रणय संबंध मधुर बनेंगे. ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

 

 

 

INDIA : वरिष्ठ साहित्यकार डा. शील कौशिक भरतपुर में सम्मानित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *