तुला :- मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यो में न गंवाये। - Choptapress.com

तुला :- मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यो में न गंवाये।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:-  10-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

मन महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। आपका कल्पनाशील मन नई-नई कल्पनायें कर प्रसन्न होगा। परिजनों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिन्तित होगा। परिवार की छोटी-छोटी बातों को दिल से न लें। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4

# आपके लिए उपाय => किसी को फ्रूट जूस पिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => कृष्ण या विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

राजनीति से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। बिगड़े नाजुक संबंधों में मधुरता वापस आयेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सार्थक होने का योग है। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर के शिखर का दर्शन करें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक बनेगा। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थ्यता से परेशान होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => 2 तुलसी पत्र पानी से निगले।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यो में न गंवाये। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => 6 काजू खाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

महत्वपूर्ण कार्यं में अवरोध व विलंब से मन में चिंता संभव। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका क्षेत्र में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। आलस्य कतई न करें ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => खोपरे (गोले) का तेल नाभि पर लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ मिलेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। रोजगार में लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => काले कपड़े में जौ रख कर दान करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। शंकाएं सम्बन्धों में कटुता पैदा करेंगी। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। ग्रहों की अनुकूलता का असर दिखेगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => कृष्ण भगवान या गणेश जी की मूर्ति पर केसर और हल्दी लगाएं।

 

 

 

 

HARYANA : हरियाणा के किसानों को नहीं मिल रहा अपना हक डा. अशोक तंवर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *