धनु :- बड़ों से वाद-विवाद न करें। - Choptapress.com

धनु :- बड़ों से वाद-विवाद न करें।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 09-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

किसी रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। महत्वपूर्ण मामलों में हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं बल्कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करें। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5

# आपके लिए उपाय => घी-शक्कर खाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

किसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों द्वारा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न बरतें। कुछ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। प्रणय संबंध मधुर होंगे। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

नये उत्साह व कार्यक्षमता की अनुभूति करेंगे। कार्य क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => दूध पानी पिएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है। अच्छे कार्य के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => मंदिर में गेहूं दान करें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेक पूर्वक लें। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => 5 से 10 मिनट किसी पेड़ के नीचे या गार्डन में बैठें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में चिंता पैदा करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जरूरी कार्य समय से करें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => पेट पर 1 बूंद देशी घी लगाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

उच्छृंखलता से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लापरवाही संभव। उम्र के हिसाब से अपने अन्दर वयस्कता लायें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा शोषण के शिकार हो सकते हैं। लेन-देन में विवेकपूर्ण निर्णय लें। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => कुत्तों को पूड़ी खिलाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

बड़ों से वाद-विवाद न करें। वैवाहिक संबंध बनने की प्रक्रिया में गति आयेगी। आय के साधन सुलभ होंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। जीवन साथी से मधुरता बनाये रखें। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। कर्तव्य व जिम्मेदारियों से घिरा मन अपनी काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर असन्तोष पैदा हो सकता है। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => मूंगफली सेक कर खाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

किसी महत्वपूर्ण शुभकार्य के आयोजन को लेकर मन चिन्तित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों अनुकूल स्थितियाँ आप में उत्साह का संचार करेंगी। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय, वर्चस्व में वृद्धि होगी। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => ओलिव ऑयल का उपयोग करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ्य पर न पड़ने दें। कुछ संबंधों से मन घृणा की अनुभूति करेगा। अर्थव्यवस्था के लिए मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयत्नशील होगा। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => आटे की गोलियां बना कर नदी या तालाब में डालें।

 

 

 

 

HARYANA : टंकी पर चढ़े चार किसानों के समर्थन में धरना स्थल पर किसानों की संख्या लगातार बढने लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *