ASTRO :- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन - Choptapress.com

ASTRO :- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 22-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनाएं। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में पूर्वाग्रह से मन में निराशा पैदा होगी। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय => लाल कपड़े में मसूर की दाल रख कर किसी भिखारी को दान दें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

कुछ नवीन कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति का योग है। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय => सफेद फूल अपने पास रखें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। उसूलपसंद पसंद व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => किन्नरों को इलाइची पाउडर खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है। अत: इससे बचें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => किसी को सजावटी या सुगंधित वस्तु गिफ्ट करें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

काफी दिनों से अवरेधित कोई कार्य हल होने के आसार हैं। जीविका क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => बिना लहसुन का खाना खाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावनाओं से उद्वेलित मन गलतियां कर सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => 9 गेहूं के दाने अपने साथ रखें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

प्रशासनिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। मन प्रसन्न व उत्साहित होगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जरूरी कार्यों में आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन तत्पर होगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में ग्रह अनुकूल रहेंगे। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।

 

 

 

 

BANK : क्रेडिट स्कोर अच्छा रखने के क्या क्या हैं फायदें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *