02 June : दिन का राशिफल - Choptapress.com

02 June : दिन का राशिफल

#ASTRO
Spread the love

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8
# आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9
# आपके लिए उपाय => काली चींटियों को मिश्री या चीनी खिलाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होने के साथ आय के नये साधन सुलभ होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से लाभान्वित होंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => बिना सुपारी का पान किसी कन्या को खिलाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। नए सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। प्रणय सम्बन्ध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => किसी भी महिला या लड़की का दिल न दुखाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
परिवार में दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं को सुधारें। सब कुछ छोड़ परिवार को बचाने की चेष्ठा करें। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। जीविका में लाभ के आसार हैं। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में मुंह कर के ऊँ सूर्याय नम: मंत्र बोलें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए स्थिति लाभप्रद होगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद सिद्ध होगी। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्त्तव्यनिष्ठ बनें। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => काली चींटियों को चीनी डालें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विभागीय परिवर्तनों से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => गुलकंद खाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी नई दिशा में पूंजी निवेश का विचार बनेगा। कुछ पारंपरिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। ईरीय सत्ता पर निर्भर मन सुख की अनुभूति करेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती है। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर में केले चढ़ाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
किसी विकट समस्या के विकल्प ढूंढ़ने में मन व्याकुल होगा। चिन्ताएं तो बहुत है पर धैर्य व हिम्मत से ही इन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में चिंता पैदा करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जरूरी कार्य समय से करें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => भैरव मंदिर में चमेली का तेल दान दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए सम्बन्धों को मधुर बनाने की चेष्टा करें। प्रतिभा व आत्मबल महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा। पूर्ववत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ के आसार हैं। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => हल्दी और चंदन मिलाकर गाय को बिंदी लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *