सिंह : किसी महत्वपूर्ण शुभकार्य के आयोजन को लेकर मन चिन्तित होगा। - Choptapress.com

सिंह : किसी महत्वपूर्ण शुभकार्य के आयोजन को लेकर मन चिन्तित होगा।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल : 04-07-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहे। भावनाव से उद्वेलित मन सम्बन्धों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6
# आपके लिए उपाय => मंदिर में माचिस दान दें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता संभव। नयी आर्थिक प्रगति हेतु मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में समुचित ऊर्जा की अनुभूति होगी। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5
# आपके लिए उपाय => चॉकलेट खाएं और किसी गरीब बच्चे को भी खिलाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
क्षमता से अधिक व्यावसायिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में आपकी महत्ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => तुलसी के गमले में से थोड़ी सी मिट्टी निकाल कर सिर पर लगाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => गंगाजल पीएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
किसी महत्वपूर्ण शुभकार्य के आयोजन को लेकर मन चिन्तित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों अनुकूल स्थितियाँ आप में उत्साह का संचार करेंगी। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए अच्छा समय, वर्चस्व में वृद्धि होगी। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => माता जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। अपनी आंतरिक बातों को परिजनों के समक्ष व्यक्त करें। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => बेडरूम में या पलंग पर इत्र का स्प्रे करें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सम्बन्धो में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => सफेद रुमाल का उपयोग करें और मोजे भी सफेद ही पहनें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। गैर सांस्कारिक कार्यो की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => दिल और दिमाग को कंट्रोल में रखें, नकारात्मक प्लानिंग न करें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
परिजनों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति समयानुकूल करने में सक्षम होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => चने की दाल खाएं या किसी ब्राह्मण को दान दें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
भौतिक सुख-साधनों की लालसावश व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता से निजी महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समयाभाव से मन चिंतित होगा। उच्चस्तरीय संबंधों से लाभकारी परिणाम मिलेंगे। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => मूंगफली सेक कर खाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
कुछ कठिनाईयों से मन नकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => सफेद मोजे पहनें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *