मिथुन :- संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। - Choptapress.com

मिथुन :- संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल M¤ 28-07-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। निकटस्थ सम्बन्धों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 7
# आपके लिए उपाय => लाल कपड़े पर सिंदूर से त्रिशूल बना कर माता जी के मंदिर में चढ़ा दें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए अच्छी भावना और निष्ठापूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। आवेश में कोई कार्य न करें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5
# आपके लिए उपाय => शक्कर या चावल खा कर घर से निकलें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी नये कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => सौंफ का पानी पिएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ बढ़ेगी। जीवन साथी से मधुरता बनाएं। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका क्षेत्र में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में तांबे का दीपक दान दें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => तुलसी को नमस्कार कर घी का दीपक लगाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग है। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में मक्की का आटा दान दें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेकपूर्वक लें। अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न मानें। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => दिल और दिमाग को कंट्रोल में रखें, नकारात्मक प्लानिंग न करें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी विकट समस्या का विकल्प ढूंढ़ने के लिए मन व्याकुल होगा। चिंताएं बहुत हैं पर धैर्य व हिम्मत से इन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। परिवार में खुशहाली रहेगी। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => अपनी प्लानिंग में बदलाव न करें। कोई नया काम आज शुरू न करें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन में चिंता बढ़ेगी। मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। जरूरी कार्य में आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है। किसी पुराने सम्बन्ध मे विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => घर से निकलते वक्त पहले उल्टा पैर बाहर निकालें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अपयश या लांछन मिले। नकारात्मक चिन्ताएं उत्साह में कमी लायेंगी। क्रोध पर काबू रखें, और आवेश में कोई निर्णय मत लें। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => चंदन का डियो या परफ्यूम यूज करें।

 

 

 

GHAGHER RIVER : पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचा घग्घर नदी का पानी, जानिए कहां पर पानी का कितना स्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *