GHAGHER RIVER : पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचा घग्घर नदी का पानी, जानिए कहां पर पानी का कितना स्तर - Choptapress.com

GHAGHER RIVER : पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचा घग्घर नदी का पानी, जानिए कहां पर पानी का कितना स्तर

#GHAGHER
Spread the love

घग्घर नदी: पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचा घग्घर नदी का पानी, जानिए कहां पर पानी का कितना स्तर
गुल्हा चीका में फिर से बढ़ा पानी का स्तर, ओटू में घट रहा है पानी का स्तर

घग्घर नदी का पानी पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंच गया है। यहां पर 2019 में घग्घर नदी का पानी अंतिम बार अंतरराष्ट्रीय सीमा से पार हुआ था।

घग्घर नदी के पानी के तारबंदी के पास पहुंचने पर देश के जवान नावों व पैदल पैदल पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पानी के अनूपगढ़ सीमा वर्ती एरिया में पहुंचने पर  बिंजोर तथा कैलाश पोस्ट सतर्क हो गई है।

पीछे से बढ़ा पानी का स्तर

घग्घर नदी में सिरसा के अंदर तेजी से पानी का स्तर घट रहा है। वहीं गुल्हा चीका व राजस्थान के अंदर हुनमानगढ़ व अन्य स्थानों पर पानी का स्तर बढ़ रहा है।

घग्घर नदी के पीछे से पानी का स्तर बढऩे से चौकसी फिर से बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को सुबह छह बजे गुल्हा चीका में 42000 हजार क्यूसेक हो गया। जबकि एक दिन पहले यहां पर पानी का स्तर 48000 क्यूसेक था।

यहां कम हो रहा है पानी

इसी के साथ पंजाब के सरदुलगढ़ में रिकार्ड पानी का स्तर सात दिन पहले पहुंच गया था। यहां पर 55900 क्यूसेक पानी था, जो अब 25000 क्यूसेक तक पहुंच गया है।

हरियाणा में ओटू हेड पर लगातार पानी का स्तर घट रहा है। यहां पर 44700 क्यूसेक तक पहुंच गया था, अब यहां पर 21500 क्यूसेक पानी पहुंच गया है।

शुक्रवार को सुबह ओटू हेड पर जलस्तर 21500 क्यूसेक, चांदपुर में 12000 क्यूसेक, खनौरी 11000 क्यूसेक पानी का स्तर है।

आपको बता दें कि अभी भी घग्घर नदी पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। रात्रि के समय में भी बांध मजबूत किए जा रहे हैं। इसी के साथ ठकरी पहरा दिया जा रहा है।

इसके लिए नदी के आसपास रोशनी का भी प्रबंध किया गया है। जिससे किसी प्रकार की कहीं पर कोई दिक्कतें न आए। जिला प्रशासन के अधिकारी समय समय पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के साथ समय समय पर अपडेट ले रहे हैं।

INDIA : आज भी मानसून की भारी बरसात को लेकर कई राज्यों में चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *