तुला :- नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। - Choptapress.com

तुला :- नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल : – 08-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

अपने कार्यो को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सम्बन्धों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय => अपने साथ 2 लोंग रखें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

किसी महत्वपूर्ण आयोजन के सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8

# आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंग। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। क्रोध पर नियंत्रण रख संबंधों में मधुरता कायम रखें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => गाय को हरी सब्जी और रोटी खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रणय संबंधों में मधुरता आयेगी। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => मां या मां समान किसी महिला को सफेद मिठाई खिलाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए सम्बन्धों को मधुर बनाने की चेष्टा करें। प्रतिभा व आत्मबल महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा। पूर्ववत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ के आसार हैं। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में मुंह कर के ऊँ सूर्याय नम: मंत्र बोलें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते है। व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों मे एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => हथेलियों और कलाई पर एलोविरा लगा कर हाथ धो लें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। परिजनो के सुख-दुख के प्रति जिम्मेदार होंगे। अपने दिनचर्या में सुधार लाएं। आप अपनी क्षमताओं को निखारें। कछ कार्योंं में अवरोध से मन चिन्तित होगा। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

कुछ अतीत की बातें भावविभोर कर सकती हैं। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। यात्रा में थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। घर में खुशहाली रहेगी। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => मंदिर में सिंदूर या कुमकुम दान दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

परिवार में किसी की अस्वस्थता मन को चिंतित गरेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से उसकी पूर्ति के लिए चिंतित होगा। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => अलसी के बीज सेक कर खाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि होने के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के आसार हैं। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => बाल और नाखून न कटवाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन की आशंका हो। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => तुलसी को घी का दीपक लगाएं।

 

 

 

SIRSA : खंड स्तरीय साइंस सेमिनार में रूपावास स्कूल की मिनाक्षी रही प्रथम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *