वृष:- परिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। - Choptapress.com

वृष:- परिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल: 30-07-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

प्रशासनिक व्यस्तता बढ़ेगी। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई सफलता के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोग क्रियाशील होंगे। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय => जमीन में गुड़ दबाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

परिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ के प्रति लानपरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5

# आपके लिए उपाय => ज्वार या किसी भी प्रकार के अनाज का दान दें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

कोई अचल सम्पत्ति सम्बन्धी तनाव मन को चिन्तित करेगा। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था ना होने से पूर्ति में अवरोध होगा। पुराने सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये कार्यों से लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => किसी गरीब को 1 गिलास दूध दान दें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

भौतिक सुख साधन हेतु व्यय संभव। रोजगार में अच्छी आशाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा। आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => तिलक लगाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। किसी नये कार्य हेतु मन केंद्रित होगा। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। जरूरी कार्य में आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => 11 बार ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। कठिनाइयों एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => माता जी के मंदिर में इत्र दान दें।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

नये उत्साह व कार्यक्षमता की अनुभूति करेंगे। कार्य क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => कुत्तों को तंदूरी रोटी खिलाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

सारे तनाव छोड़ कैरियर पर ध्यान दें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय => मंदिर में केले चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => बादाम का तेल को पैर के पंजो पर लगायें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। रोजगार क्षेत्र में प्रगति संभव। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय => चीनी के टूटे-फूटे बर्तन घर या वर्क प्लेस से निकाल दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => पीले फूल पर चंदन लगा कर किसी धर्म ग्रंथ पर रखें।

 

 

 

GHAGHER RIVER : पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचा घग्घर नदी का पानी, जानिए कहां पर पानी का कितना स्तर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *