कन्या :- कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। - Choptapress.com

कन्या :- कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल : 06-07-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भावुकतावश व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधा आएगी। अत: व्यावहारिक बनें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1
# आपके लिए उपाय => गरम मसाले न खाएं।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
दूसरों की सफलता से स्वयं के अंदर हीनता न आने दे। रोजगार क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठाएंगे। थोड़ा घर में भी समय देने की चेष्ठा करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2
# आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय बनें। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। नये लक्ष्य व नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में ग्रह अनुकूल होंगे। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => शिव मंदिर की जलाधारी का जल सिर पर लगाएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मन किसी महत्वपूर्ण फैसले पर विचारमग्न होगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => खाना खाने से पहले 5 निवाले गाय के लिए निकालें।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => तुलसी पत्र खा कर घर से निकलें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनभाव न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि घर में भी समय देने की चेष्ठा करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी बस जरूरत है धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करने की। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => 1 रुपये का सिक्का किसी नदी या तालाब में डालें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। ग्रहों की अनुकूलता से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => रोटी पर हल्दी और घी लगाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
किसी नए संम्बन्ध में भावनात्मक प्रागाढ़ता के आसार है। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को सार्थक करेंगे। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। व्यवहार कुशलता से नवीन सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से अधिक व्यय होने परेशान होंगे। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यो के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => तली-गली कोई चीज खाने से पहले थोड़ी सी जमीन पर गिरा दें।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
पुरानी समस्याओं के समाधान से राहत की अनुभूति होगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => पानी में केसर, चंदन और हल्दी मिलाकर पैसे रखने की जगह पर छीटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *