कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। - Choptapress.com

कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

#ASTRO
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल: 07-07-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा। महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5
# आपके लिए उपाय => भोजन में गुड़ का उपयोग करें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनायें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। रोजगार में अनुकूल स्थिति मन को खुश रखेगी। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7
# आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में कपूर दान दें।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट से उत्साह का माहौल रहेगा। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => चंदन का तिलक लगाएं।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक सम्बन्धों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाएं। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => 2 बूंद गंगाजल पीएं।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में लगायें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किंतु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => बिल्वपत्र के पेड़ में जल चढ़ाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
रोजगार क्षेत्र में आपकी योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। परिवार में स्थिति खुशहाली भरी रहेगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। कुछ भूली-बिसरी बातों को याद कर मन में कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सक्रियता के आसार बनेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => कुत्तों को पूड़ी खिलाएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
सगे-संबंधियों के बीच नैतिक मर्यादा का पालन करें। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के तनाव का सामना करना पड़ेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => केला और पीली मिठाई किसी गरीब को खिलाएं।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
थोड़ी उच्छृंखलता से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लापरवाही संभव। स्थिति व उम्र के हिसाब से अपने स्वभाव में व्यस्कता लाने का प्रयास करें। भावुकता पर नियंतण्ररखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। ==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => तिल और गुड़ खाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
मन पर नियंत्रण कर कर्त्तव्यों के निवर्हन हेतु केंद्रित होंगे। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी रवैया अपनाएं। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => मुनक्का दाख और चने की दाल विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *