गांव चौटाला के ढाणी सिखा में खुद को गोली मार कर 60 साल के बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या - Choptapress.com

गांव चौटाला के ढाणी सिखा में खुद को गोली मार कर 60 साल के बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या

Spread the love

गांव चौटाला के ढाणी सिखा

में खुद को गोली मार कर 60 साल के बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या: पुलिस जुटी जांच करने में

चौटाला की ढाणी सिखां वाली में बुधवार को बंदूक से खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने के कर ली।स्वजनों घायल अवस्था में चौटाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गये। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपने आप को मारी छाती में गोली

बताया जा रहा है कि घर पर गुरप्यास सिंह ने अपने आप को छाती में गोली मार ली।

इस दौरान अचानक से गोली चलने से हड़कंप मच गया। गुरप्यास ने किन कारणों के चलते बंदूक से अपने ऊपर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों व आसपास व्यक्ति जब पहुंचे तो 60 साल का बुजुर्ग गुरप्यास सिंह चारपाई के ऊपर बुरी तरह से लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ। उसकी लाइसेंसी बंदूक भी उसके पास पड़ी हुई थी। गोली मारकर आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना स्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के 2 लडके हैं। गुरप्यास सिंह अपने बड़े लडके हरप्रीत सिंह के साथ रहता था। वहीं दूसरा छोटा लडका मनप्रीत सिंह अलग रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *