HARYANA: युवक पानी में डूबा युवक, मौत - Choptapress.com

HARYANA: युवक पानी में डूबा युवक, मौत

Spread the love

हरियाणा: युवक पानी में डूबा युवक

स्वजनों ने पानी में फैंकने के लिए आरोप दो वर्ष पहले हुई थी मृतक की शादी

युमनानगर के दादूपुर हेड के पास कई दोस्त पार्टी करने के लिए गये। दोस्तों के साथ पहले जन्म दिन की पार्टी की गई। इसके बाद दोस्तों के साथ नहर में नहाने लगे।

नहर में तैराना नहीं आने पर एक युवक पानी में डूब गया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी।

वहीं मृतक के स्वजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने शराब पी रहे थे और शराब के नशे में उसके उसे नहर में धक्का देकर फेंका। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक आकाश सैनी जगाधरी में गुप्ता मेटल में नौकरी करता था। यही से अपने दोस्तों के साथ पार्टी मानने के लिए गया था।

बताया जा रहा है कि आकाश सैनी का गुरुवार को उसका जन्मदिन था। वह दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। अपने दोस्त कृष्णा, सागर, सागर राणा, प्रवीण, राहुल, राजन के साथ दादूपुर हेड पर नहाने के लिए वहां पर गये। इसके बाद नहाते हुए गहराई में चला गया।

इसके बाद वह डूब गया। बताया यह भी जाया रहा है कि आकाश को तैरना नहीं आता था। जिस पर उसे दोस्त सागर व राहुल नहर में कूद गये।

इसके बाद उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जब उसे बाहर निकाला गया। वह बेहोशी की हालत में था। उसे तुरंत ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक आकाश की दो साल पहले विवाह हुआ था। उसकी एक वर्ष की बेटी भी है। उसके पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है।

मां का भी वह इकलौता सहारा था। उसकी मौत का पता लगते ही मां बेसुध हो गई। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी वह रोते-रोते बेसुध होकर गिर रही थी।

www.choptapress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *