HARYANA : आफत बनती जा रही बारिश - Choptapress.com

HARYANA : आफत बनती जा रही बारिश

Spread the love

मानसून हरियाणा में लगातार तीन दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। इस बरसात से अब बाढ़ की स्थिति बन रही है। यमुना पुल का हिस्सा पानी में डूबने से आवागमन बंद हो गया है।

इसी के साथ साथ यमुना के साथ लगते गांवों में पानी भर गया। इसी के साथ साथ हजारों एकड़ भूमि में खड़ी धान व गन्ने की फसल में जलभराव हो गया।

हरियाणा व उत्तर प्रदेश सीमा पर गांव शेरगढ़ टापू के पास हरियाणा क्षेत्र में बने यमुना पुल का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया। इससे दोनों प्रदेशों के बीच अभी भी आवागमन बंद है। यमुना के तटों पर बसे गांवों बाढ़ आ चुकी है।

इसी के साथ घग्घर नदी से भी खतरा बन रहा है। शहर में भारी बरसात के कारण पंचकुला में एक फ्लाईओवर का एक हिस्सा बह गया। इसी के साथ साथ अन्य स्थानों पर नुकसान हुआ है।

12 जुलाई तक भारी बरसात

आपको ये भी बता दें कि मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक बरसात होने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदी खतरे पर आने से आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है।

प्रदेश में बिना रुके हुई बरसात ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, प्रदेश के कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी जारी किया है। अंबाला और यमुनानगर में आज सुबह से ही बरसात हो रही है।

स्कूल में अवकाश घोषित

अंबाला में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर अंबाला में जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूलों में १5 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिसके लिए सभी निजी व सरकारी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश में भारी बारिश को देखत हुए एनडीआरएफ की टीमें राहत बचाव के कार्य में जुट गई हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज किशती लेकर हर एक गली में जा जाकर लोगों का हालचाल पूछ रहे हैं।

 

 

घग्घर: बाढ़ के हालत बनने से हरियाणा का दूसरे राज्यों से संपर्क टूटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *