नवरात्रि के वक्त मां दुर्गा का सपने में इस रूप में दिखाई देना बहुत है शुभ - Choptapress.com

नवरात्रि के वक्त मां दुर्गा का सपने में इस रूप में दिखाई देना बहुत है शुभ

NAVDURGA
Spread the love

नवरात्रि के वक्त मां दुर्गा का सपने में इस रूप में दिखाई देना बहुत है शुभ

ऐसा बंद भाग्य के खुलने के देता है संकेत

 

अभी नवरात्रों के दौरान बहुत ही शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इन शुभ कार्य के लिए अभी बहुत ही शुभ मुहुर्त चल रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आदमी के जीवन में सपनों का विशेष महत्व है।

 

भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी व्यक्ति को कई बार पहले ही मिल जाती है। कहा जाता है कि कई सपने व्यक्ति को भविष्य की घटनाओं को लेकर शुभ और अशुभ संकेत देते हैं।

 

सपने वर्तमान और भविष्य दोनों से ही जुड़े होते है। कई सपने ऐसे होते हैं, जो आदमी देखता है और भूल जाता है, लेकिन कुछ सपने व्यक्ति को सारा दिन दिमाग में घूमते रहते हैं। ऐसे में व्यक्ति के दिमाग में बस यही आता है कि आखिर इस सपने के दिखने का क्या अर्थ है।

 

 

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक कई बार आदमी को सपने में देवी-देवताओं के दर्शन हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं देवी-देवताओं के अलग-अलग रूप के दर्शन का अर्थ भी अलग ही होता है। शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं, ऐसे में मां दुर्गा का सपनों में दिखना क्या संकेत देता है

 

 

नवरात्रि के वक्त मां दुर्गा के सपने में दर्शन करना

आपको पता ही है कि अभी शारदीय नवरात्रि चल रहे है, ऐसे में यदि आदमी अपने सपने में मां दुर्गा के दर्शन करता है तो समझ जाए कि उसके सभीे कष्ट दूर होने वाले हैं, साथ ही उसके सारे बिगड़े कार्य बनने वाले हैं। वहीं यदि व्यक्ति अगर कोई बड़े कार्य की शुरूआत करने वाला है तो उसे कामयाबी जरूर मिलेगी, वहीं अगर व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा नाराज अवस्था में नजर आए तो समझ जाए कि व्यक्ति से कोई गलती हुई है जिसे उसे सुधारने की जरूरत है।

 

 

नवरात्रि के वक्त भगवान कृष्ण को देखना

वहीं यदि कोई आदमी सपने में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करता है तो समझ जाए कि उसकी यदि शादी नहीं हुई है तो जल्द हो जाएगी, वहीं शादीशुदा व्यक्तियों की जिंदगी में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।

 

 

नवरात्रि के वक्त भोले बाबा के दर्शन

वहीं यदि कोई आदमी सपने में भोले बाबा को देखता है तो उसके तरक्की के सारे द्वार खुलने वाले हैं। यदि सपने में शिवलिंग नजर आए तो समझ जाए कि व्यक्ति के सारे बिगड़े कार्य बनने वाले हैं।

 

नवरात्रि के वक्त भगवान विष्णु को देखना

वही यदि सपने में अगर भगवान विष्णु दिखाई दें तो समझ जाए कि व्यक्ति के सभी उन्नति के द्वार खुल जाएंगे साथ ही उसे कामयाबी हासिल होने वाली है।

 

 

तीन स्पेशल रेल सेवाओं का होगी संचालन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में सुविधा और शिक्षा की जांच करेगी टीमें

डेरा सच्चा सौदा खेल गांव में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

आशा वर्कर्स ने लिया बड़ा फैसला

http://स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री करवाने के लिए अब ये करना होगा

स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री करवाने के लिए अब ये करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *