HARYANA: रोडवेज बसों में दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर होगा आसान - Choptapress.com

HARYANA: रोडवेज बसों में दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर होगा आसान

Spread the love

 सिरसा से चलेगी एसी बसें, बनेगा शेड्यूल, कई जिलों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाया है। इससे गर्मी के अंदर यात्रियों को सफर करते समय कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। सिरसा से चंडीगढ़ व दिल्ली के बीच में एसी बसें यानि वातानुकूलित बसें चलाई जाएगी। हरियाणा रोडवेज विभाग ने सिरसा डिपो को दस एससी बसें उपलब्ध करवाई है। जो जल्द ही डिपो में आने की उम्मीद है।

बनाया जाएगा शेड्यूल

सिरसा से चंडीगढ़ व दिल्ली के बीच रोडवेज की कई बसों को दौड़ाया जा रहा है। अब एससी बसें के आने के बाद शेड्यूल बनाया जाएगा। इसके बाद इन बसों को रूट पर चलाना शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। हरियाणा रोडवेज बसों का गर्मी को देखते हुए लोगों की मांगों को मंजूर कर लिया गया है।

यात्रियों को मिलेगा

दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं यह रोडवेज बसें दूसरे जिलों से होकर गुजरेगी। इससे दूसरे जिलों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। सिरसा डिपो से इस लंबे रूट पर सफर करने वाले प्रतिदिन करीब 2500 से अधिक यात्रियों को फायदा मिलेगा। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बसों की कमी के कारण देरी भी नहीं होगी।

आपको यह भी बता दें कि बसें जो एसी चलाई जानी है। इसके लिए रोडवेज के खेमे में नई बसों के आने के बाद सभी प्रकार के दस्तावेज पूरे कर पासिंग के लिए भेजे गए हैं। रोडवेज विभाग इन बसों का संचालन दिल्ली चंडीगढ़ जैसे रूट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिससे दिल्ली व चंडीगढ़ के बीच कनेक्टिविटी और ज्यादा मजबूत हो सके। आपको यह भी बता दें कि सिरसा के अंदर वर्ष 2023 के शुरुआत से ही रोडवेज डिपो में लगातार नई बसें शामिल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *