उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित - Choptapress.com

उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

Women Day
Spread the love

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च 2024 को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बेसहारा महिला या बच्चे का उत्थान, बहादुरी संबंधित कार्य, महिला वक्ता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर अवार्ड व सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड दिए जाने है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने कहा कि यह अवार्ड भारतीय महिलाओं को अधिक से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवार्डों से आमजन का महिलाओं के प्रति रवैया बदलता है तथा महिला सशक्तिकरण को भी बढावा मिलता है।

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने बेसहारा महिला या बच्चे, विधवा या अत्याचार की शिकार महिला की मदद की हो आदि को दिया जाता है। कल्पना चावला शौर्य अवार्ड किसी महिला द्वारा किए गए बहादुरी के कार्य के लिए दिया जाता है।

बहन शन्नो अवार्ड किसी महिला पंचायत, ब्लॉक समिति या जिला परिषद के सदस्य जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अनुकरणीय कार्य किया हो। इसके के अतिरिक्त सभी अवार्ड से संबंधित पात्रता शर्ते व आवेदन प्रारूप, महिला एवं बाल विकास विभाग की साइट https://www.wcdhry.gov.in/ पर उपलब्ध है।

आवेदक अपना आवेदन, प्रारूप में सहयोगी दस्तावेजों सहित 15 अक्टूबर 2023, सायं 5 बजे से पहले तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सिरसा, वाणिज्य भवन, भू-तक, कमरा नंबर 3 में जमा करवा सकती हैं।

 

 

 

पूरे विश्व में हो वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना, ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान

 

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर स्कूलों में होगी प्रश्रोंत्तरी प्रतियोगिता 

 

 

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का लाभ लेकर कामयाब पशुपालक बना गांव भीवां निवासी बग्गा सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *