CHANDERYAN-3:- चांद के बाद अब सूरज को नमस्कार करने निकला आदित्य L-1 - Choptapress.com

CHANDERYAN-3:- चांद के बाद अब सूरज को नमस्कार करने निकला आदित्य L-1

Aditya L-1
Spread the love

चंद्रयान 3: चांद के बाद अब सूरज को नमस्कार करने निकला आदित्य एल 1, जानिए क्या होगा लक्ष्य
आदित्य एल वन ने सूरज के भरी उड़ान

चांद पर चंद्रयान 3 की आपार सफलता के बाद अब सूरज के लिए आदित्य एल वन निकाला है। इंडिया की स्पेस एजेंसी इसरो का बड़ा प्रोजेक्ट सूर्य मिशन आदित्य-एल1 श्रीहरिकोटा से लॉन्च हो गया है। शनिवार को सूर्य की ओर आदित्य एल-1 ने उड़ान भर दी है।

आपको बता दें कि आदित्य मिशन को 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर धरती और सूरज के बीच एल बिंदु पर पहुंचाया जाना है। सूर्य के करीब हेलो ऑर्बिट में आदित्य को स्थापित करने में करीब 100 से 120 दिन का समय लगेगा

लेकिन सूरज तक पहुंचने से पहले आदित्य-एल 1 कई चरणों में अपना ये सफर पूरा करने का कार्य करेगा। प्रथम सूर्य मिशन लॉन्च करके इसरो ने शनिवार को इतिहास रच दिया है।

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अब दुनियाभर की नजरें एक बार फिर इंडिया पर लगी हैं क्योंकि दुनिया मानती है कि भारत का सूर्योदय हो गया है। इसरो अब सूरज के करीब पहुंचकर एक बार फिर अंतरिक्ष साइंस में अपना तेज बिखेरेगा।

आपको बता दें कि चंद्रयान के मुकाबले मिशन आदित्य कहीं ज्यादा मुश्किल है। चंद्रयान 1 और 2 के अनुभव के बाद इंडिया के पास काफी डेटा और एक दशक से अधिक का अनुभव था।

लेकिन आदित्य एल वन एक ऐसी छलांग है जो इसरो ने इससे पहले कभी नहीं लगाई. इस यात्रा के दौरान आदित्य एल वन करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा करेगा।

 

 

JOBS : अध्यापकों के पदों के लिए निकली है बंपर भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *