महिला मोर्चा टीम ने नए संसद भवन में प्रथम सत्र की संसदीय कार्यवाही देखी - Choptapress.com

महिला मोर्चा टीम ने नए संसद भवन में प्रथम सत्र की संसदीय कार्यवाही देखी

MAHILA MORCHA TEAM
Spread the love

सिरसा की महिला मोर्चा टीम ने नए संसद भवन में प्रथम सत्र की संसदीय कार्यवाही देखी

– आधी आबादी को सम्मान देने के लिए मातृशक्ति ने दिल्ली पहुंच पीएम का आभार जताया

– ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना यादगार क्षण : निताशा सिहाग

ऐलनाबाद (सिरसा)। सिरसा से भाजपा महिला मोर्चा टीम ने दिल्ली में नए संसद भवन में प्रथम सत्र की संसदीय कार्यवाही देखी।

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री निताशा राकेश सिहाग ने बताया कि सिरसा संसदीय क्षेत्र से उनके साथ सिरसा जिला अध्यक्ष जसविंदर पाल कौर पिंकी व फतेहाबाद जिला अध्यक्ष राखी मक्कड़ के साथ उनकी बाकी पदाधिकारी बहनें व अनेक प्रतिनिधि भी शामिल रहीं।

 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम युगांतरकारी कदम : निताशा

 

आधी आबादी को उनका हक देने के लिए मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। निताशा ने कहा कि नए संसद भवन के प्रथम सत्र में सदन की कार्यवाही देखकर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने का मौका मिलना अविस्मरणीय है।

वर्षों से लंबित मांग पूरी करते हुए महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा देने वाले इस कदम के लिए सभी ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

सिहाग ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। यह विधेयक लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी का विस्तार करने का है।

बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि अगर किसी देश में महिलाएं प्रगति कर रही हैं तो वह समाज और राष्ट्र विकास कर रहा है।

सिहाग ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज एक और इतिहास रचा गया है। भारत का महान लोकतंत्र आज सच्चे अर्थों में गौरवभूषित हुआ है।

 

http://ड्रैगन फ्रूट की खेती से लाखों रुपये कमा रहा है प्रगतिशील किसान गुरशरण सिंह

 

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक युगांतरकारी कदम है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका हक देने तथा भारतीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत व सहभागी बनाने वाला यह कालजयी निर्णय ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगा। यह एक ऐसा निर्णय है.

जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय से देश और समाज में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

इस ऐतिहासिक और प्रगतिशील निर्णय के लिए प्रधानमंत्रीजी का मेरे सहित समूची मातृशक्ति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती है, उनका अभिनंदन करती हैं।

भारतीय संविधान में महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय लिख दिया। हालांकि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में कई बार पेश हुआ “महिला आरक्षण बिल” बिना आंकड़े पास नहीं हो पाता था।

मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के रूप में आरम्भ हुआ मातृशक्ति सशक्तिकरण का यह पवित्र अभियान अमृतकाल में नई गाथा लिखेगा।

 

 

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय बी फार्मेसी विभाग द्वारा में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

 

आप भी पीते हैं कोल्ड डिंक्स हो जाये सावधान

 

विभाग को सिकोडऩे पर तुली प्रदेश सरकार: सांझा मोर्चा

 

राजकीय महिला कालेज व रतिया के  ख़ालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय के बीच सांझा कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *