अमित शाह की रैली के बाद सिरसा में सभी के गढ़ हो जाएंगे ध्वस्त - Choptapress.com

अमित शाह की रैली के बाद सिरसा में सभी के गढ़ हो जाएंगे ध्वस्त

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की जाएंगी जनता के समक्ष पेश

भाजपा संगठन महामंत्री रविंद्र राजू, सुनीता दुग्गल और पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने किया सिरसा रैली कार्यालय का उदघाटन

सिरसा, 15 जून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गौरवशाली भारत सिरसा रैली की संयोजक एवं  भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि 18 जून को सिरसा में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी और इस रैली के बाद सिरसा के सारे के सारे गढ़ ध्वस्त हो जाएंगे यहां पर किसी का गढ़ नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर पूरे प्रदेश के  लोगों में भारी उत्साह है प्रदेशभर के लोग रैली में आना चाहते है.  जबकि उन्हें बता दिया गया है कि रैली सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की है।

 

http://आशा वर्करों की हड़ताल में आया अचानक नया मोड़, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने बुलाई बैठक

 

वे वीरवार दोपहर बाद अनाजमंडी स्थित दुकान नंबर सात और आठ में सिरसा रैली कार्यालय का उदघाटन अवसर पर  पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस मौके पर भाजपा संगठन के महामंत्री रविंद्र राजू ने रिबन काटकर कार्यालय का उदघाटन किया।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल,  भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य,  जिला प्रभारी अमरपाल सिंह राणा, संदीप जोशी पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, यतिदं्र सिंह, पदम जैन,  महावीर प्रसाद हिसार,  भूपेश मेहता, मनीष सिंगला,  कपिल सोनी,  विनोद स्वामी प्रो. मदनलाल गोयल रोहतक, भारत भूषण फतेहाबाद, सुमन शर्मा कृष्ण लाल सैनी, पप्पू रांझा, नवदीश गर्ग,  डा आशा खेदड आदि मौजूद थे। पत्रकार वार्ता से पूर्व सुरेंद्र आर्य ने सभी भाजपा नेताओं का परिचय दिया और मीडियाकर्मियों का स्वागत किया।

 

रैली की संयोजक एवं  भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महाजनसंर्पक अभियान चलाया जा रहा है,इससे पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां पर बैठक लेकर कार्यकर्ताओ  को इस अभियान के बारे मेें विस्तार से जानकारी दी थी और घर घर जाकर नौ साल की उपलब्धियों को के बारे में बताने को कहा था।

 

उन्होंने कहा कि अब 18 जून को अनाजमंडी में केंद्रीय गृहमंत्री एवं राजनीति के चाणक्य अमित शाह  गौरवशाली भारत सिरसा रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, पहले कहा जाता था कि सिरसा फलां पार्टी का गढ़ है पर इस रैली के बाद सिरसा में सारे गढ़ ढह जाएंगे और गढ़ नहीं बचेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की भाजपा सरकार ने इस प्रदेश और देश की जनता को बहुत कुछ दिया है, हर व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाया है, हर वर्ग के लोगों के कल्याण को लेकर नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया। रैली को लेकर क्या तैयारियां जा रही है के जवाब में उन्होंने कहा कि  हाईटैक पंडाल बनाया गया है .

जहां पर सारी सुविधाएं है,गोबिंद कांडा की देखरेख में काम हो रहा है। मुख्य मंच से कें द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देव रैली को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस रैली में महिलाओं की संख्या भी ज्यादा रहेगी। क्या रैली का न्यौता जेजेपी को भी दिया गया है के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये भाजपा की रैली है जहां पर प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने भाजपा नेतााओं की नाराजगी की बात से साफ इंकार करते हुए कि भाजपा आज भी एकजुट है और एकजुट रहेगी।

 

 

नरमे की खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर किसानों ने ज्ञापन सौपां

 

 

आशा वर्करों की हड़ताल में आया अचानक नया मोड़, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने बुलाई बैठक

 

 

मीनू बैनीवाल को लडऩा चाहिए चुनाव देवेंद्र बबली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *